Thalassemia (थैलेसीमिया) Patient Information article in Hindi (हिंदी)
थेलेसीमिया बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त-रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है जिसके कारण रक्तक्षीणता/खून की कमी/”एनीमिया” के लक्षण प्रकट होते हैं। थैलेसीमिया को इसकी गंभीरता के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है। थैलेसीमिया माइनर: कोई लक्षण नहीं या हल्के लक्षण थैलेसीमिया इंटरमीडिया: हल्के से लेकर गंभीर लक्षण थैलेसीमिया मेजर: गंभीर लक्षण, जिनमें इलाज की ज़रूरत होती है यदि पैदा होने वाले बच्चे के माता-पिता दोनों के जींस में माइनर थेलेसीमिया होता है, तो बच्चे में मेजर थेलेसीमिया हो सकता है, जो काफी घातक…

